{"_id":"596923e24f1c1bcb638b45b1","slug":"illegal-liquor-factory-was-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की अवैध फैक्ट्री पकड़ी गई
अमर उजाला ब्यूरो, भदोही
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस, आबकारी विभाग और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दुर्गागंज थानाक्षेत्र के गंगारामपुर गांव में शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने 17 पेटी शराब और 13.10 लाख रुपये कैश के साथ शराब माफिया और उसके पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता के खिलाफ भदोही के अलावा आसपास के विभिन्न जिलों में कुल 30 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया।
पुलिस के मुताबिक लंबे समय से शराब के अवैध कारोबार में लिप्त दुर्गागंज थानाक्षेत्र के गंगारामपुर गांव निवासी गुलाब जायसवाल और उसके बेटे अनिल जायसवाल को उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से प्रतिबंधित झारखंड समेत अन्य ब्रांडों की 17 पेटी शराब, भारी मात्रा में रैपर, होलोग्राम, शराब बनाने के उपकरण, शराब बिक्री के 13.10 लाख रुपये कैश और एक बोलरो गाड़ी बरामद की गई। गिरफ्तार गुलाब जायसवाल दुर्गागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
गुलाब ने बताया कि वह 30 साल से इस धंधे से जुड़ा है। इस कार्य में उसका बेटा भी साथ देता है। आरोपी ने बताया कि रात में वे लोग शराब लेने के लिए इलाहाबाद जाते हैं और सुबह होने से पूर्व ही वापस आकर पूर्व निर्धारित स्थानों पर शराब की सप्लाई कर देते हैं। इनकम टैक्स और पूछताछ के डर से बिक्री के सारे पैसे को घर पर ही रखा जाता था। इसीलिए घर पर ही एक गोदाम बना रखा है, जहां शराब बनाने की सारी सामग्री भी मिली। यहां शराब बनाई भी जाती थी और बाहर से भी लाई जाती थी। गिरफ्तारी टीम में स्वाट प्रभारी सत्येंद्र यादव, दुर्गागंज एसओ संजय राय, सचिन झा, इंदु प्रकाश गौतम, अनिरुद्ध, ओमप्रकाश सिंह यादव, सिकंदर कुमार, अमित दुबे, नीरज पांडेय आदि थे। पुलिस कप्तान ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।