{"_id":"57ec28d44f1c1b7927573e2a","slug":"geezer-miscreants-snatched-a-half-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने वृद्ध से ढाई लाख छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने वृद्ध से ढाई लाख छीने
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 29 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई/महराजगंज। औराई थाना क्षेत्र के घोसिया के पास तितराही में बुधवार को दोपहर में बैंक में पैसा जमा करने जा रहे वृद्घ से बाइक सवार दो युवक ढाई लाख रुपये दिन दहाड़े लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ.अरविंद भूषण पांडेय, एएसपी जियालाल और एसओ सत्येंद्र यादव दल-बल के साथ पहुंच गए। लूट के शिकार वृद्घ राधेश्याम शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। वृद्घ के आशंका जताने पर पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
भवानीपुर गांव निवासी राधेश्याम शुक्ल बुधवार को पुत्र चंद्रकांत केसाथ बाइक से ढाई लाख रुपये का चेक लेकर दोपहर में घोसिया स्टेट बैंक पहुं चे। चेक भुगतान के बाद नकद रुपये लेकर मेदनीपुर यूनियन बैंक में जमा करने जा रहे थे। राधेश्याम के मुताबिक जैसे ही महराजगंज के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे कि, पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उन्होंने प्लास्टिक थैली में रखे रुपये छीनकर बाबूसराय की तरफ भाग निकले। फोन से जानकारी उन्होने दूसरे बेटे शिवकांत को दिया। मौके पर दोनों संदिग्ध आते दिखाई दिए, तो उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए दोनों संदिग्धों से पुलिस अधीक्षक ने भी पूछताछ की। शाम को क्राइम ब्रांच की टीम ने भी संदिग्धों से पूछताछ किया।