फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Former gram pradhan husband shot in Bhadohi, condition critical

भदोही में पूर्व प्रधान पति को गोली मारी, खेत से घर की ओर लौटते समय हुई वारदात

Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 03 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Former gram pradhan husband shot in Bhadohi, condition critical
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भदोही कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मानिकपट्टी की पूर्व प्रधान सुधा देवी के पति भगवंता प्रसाद (35) को बुधवार की शाम अज्ञात हमलावरों ने पाठकपुर ग्राम के पास गोली मार दी। घायल को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार पेट में गोली लगी है। हालांकि चेहरे पर भी गोली के छर्रे के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


भगवंता शाम को अपने खेत में गए थे। शाम को खेत से घर की ओर लौटते  समय हमलावरों ने फायर कर दिया। गोली लगने के बाद घायल वह वहीं गिर पड़े। गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन फानन में राजकीय अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रधानपति के बेहोश हो जाने से घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि चर्चा है कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश में गोली मारी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि अब तक उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के संबंध में गांव में भी कई लोगों से बात की गई, लेकिन हर कोई कुछ बताने से कन्नी काट रहा था। पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed