फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deobandi-Barelvi

देवबंदी-बरेलवी भिड़े

Sun, 12 Jun 2016 01:57 AM IST
bhadohi
bhadohi Updated Sun, 12 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
 Deobandi-Barelvi
का्रइम - फोटो : अमर उजाला
सराय मोहाल में शुक्रवार की देर रात दूसरे पक्ष के  उलेमा पर आपत्तिजनक टिप्पणी से देवबंदी और बरेलवी आपस में भिड़ गए। देखते-देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई और ईंट-पत्थर चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया।  एएसपी जियालाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाने में पंचायत के दौरान भी दोनों पक्ष उलझ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से 29 नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात अस्पताल गली स्थित गरीब नवाज मदरसे में तरावीह मुकम्मल हुई थ्‍ाी।  इसमें शामिल होने के लिए सराय मोहाल मस्जिद के  मौलाना ओवैश और मुफ्ती आफताब चिश्ती जा रहे थे। लाई बाजार मस्जिद के  पास दूसरे पक्ष के कुछ युवक खड़े थे। आरोप है कि  उन्होंने उलेमा पर आपत्तिजनक  टिप्पणी कर दी। मौलाना और मुफ्ती ने मदरसे में उन्होंने यह बात अन्य लोगों को बताई।  इससे नाराज कुछ युवक  मौके  पर पहुंचे और टिप्पणी करने वालों से माफी मांगने के  लिए कहा। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया आैर लाठी और ईंट-पत्थर भी चलने लगे। शरारती तत्वों ने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन


इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। मारपीट में एक  पक्ष के नियाज (28), फिरोज (28) निवासी सराय मोहाल, जुलेखा खातून (40) पत्नी गुलाम निवासी पश्चिम मोहाल, शबाना बानो (15) पुत्री एखलाक, शहनाज बेगम (35) पत्नी एखलाक, जया राइन (17) पुत्री स्व. अनवर राइन निवासी सराय मोहाल घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। फिरोज और नियाज की हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया। एक पक्ष के  निसार अहमद का आरोप है कि  महिलाओं से अभद्रता और धार्मिक  कुठाराघात किया गया। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से मुफ्ती मोहम्मद आफताब चिश्ती निवासी चिकान गली ने भी एक पक्ष पर धार्मिक  आस्था से खिलवाड़ का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed