फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body thrown in mustard field after killing a woman in Bhadohi

भदोही में युवती की हत्या कर सरसों के खेत में फेंकी लाश, दाहिने हाथ पर लिखा हुआ था एक नाम

Sat, 20 Feb 2021 10:42 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown in mustard field after killing a woman in Bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के कोइरौना थाना क्षेत्र के दरवांसी गांव में शनिवार की तड़के सुबह सरसों के खेत में संदिग्ध हालत में एक युवती की लाश मिली।  मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग 24 वर्षीय युवती के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन युवती की पहचान नहीं हो सकी। युवती की लाश देखने के बाद पुलिस अधिकारियों ने उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में युवती की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दरअसल, जंगीगंज स्टेशन से करीब 500 मीटर दक्षिण की तरफ स्थित सरसों के खेत में शनिवार की तड़के सुबह एक युवती का शव देखने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं इलाके में युवती की लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने जब युवती के शरीर को ध्यान से देखा तो मृत युवती के दाहिने हाथ पर धर्मेंद्र लिखा हुआ था। हालांकि पुलिस के घंटों कोशिश के बाद भी युवती के लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके बाद पुलिस ने  युवती के शव को 72 घंट के लिए कस्टडी में ले लिया । 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शव को देखने से प्रथम दृष्टया यह लग रहा है किसी ने युवती की गला दबाकर हत्या की है। वहीं घटना की खबर मिलते ही एसपी रामबदन सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने आसपास के ग्रामीणों से शव के बारे में पूछताछ भी की।

एसपी ने कहा कि मृतक युवती के शव का शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है जिसके चलते पुलिस ने अभी इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । एसपी ने बताया कि युवती के शिनाख्त में जुटी पुलिस टीम सोशल मीडिया के माध्यम से भी युवती के पहचान को पता करने का प्रयास कर रहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed