फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   burned eight shops

आंखों के सामने जला दीं आठ दूकानें

Tue, 12 Jul 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jul 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
burned eight shops
अमरनाथ से लौटे श्रद्धालु
कश्मीर में तीन दिनों से चल रहे बवाल के बीच बाबा बर्फानी का दर्शन कर रविवार की देर रात लौटे जिले के सात श्रद्धालु दहशत के जिस पल को जीकर आए हैं, वे उससे उबर नहीं पा रहे हैं। वहां के माहौल को बयान करके सिहर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आंखों के सामने ही उपद्रवियों ने आठ दूकानों को आग के हवाले कर दिया। किसी तरह के वे सुरक्षा बलों के साये में सुरक्षित रहे।
विज्ञापन



 ज्ञानपुर नगर के बड़ाडीह निवासी सुरेंद्र रावत उर्फ गोरेलाल, पिंटू रावत, अनिल भारतीय, देवी प्रसाद, शिव कुमार समेत सात लोग 28 जून को बाबा अमरनाथ का दर्शन करने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय कश्मीर में जारी बवाल में फंस गए।  बालटाल से आगे बढ़ चुके दर्शनार्थियों ने कई स्थानों पर उपद्रव की स्थिति देखी। काफी मशक्कत क े बाद रविवार की देर रात सभी सकुशल अपने घर पहुंच गए।
विज्ञापन



 सोमवार को सुबह अमर उजाला से बातचीत में गोरेलाल ने बताया कि बालटाल, श्रीनगर, पुलवामा में माहौल ठीक नहीं है। हजारों की संख्या में यात्री जगह-जगह फंसे हैं। उन्होंने बताया कि लौटते समय बालटाल के समीप एक बाजार की आठ से 10 दूकानों को उपद्रवियों ने देखते ही देखते जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय सुरक्षा बल के होने से लोग सुरक्षित हैं, अन्यथा उपद्रवी वहां की स्थिति और भी भयावह बना देते।  अमरनाथ यात्रियों की विशेष सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है, जिसके चलते उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। मगर उपद्रवियों पर पुलिस प्रशासन काबू नहीं कर पा रहा है। सड़कों पर उनकी मनमानी जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed