{"_id":"b49c26371403ee218a35746126d98307","slug":"breaking-and-stealing-thousands-of-training-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशिक्षण केंद्र का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
Updated Mon, 19 Jan 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सुबह केंद्र पहुंचने पर केंद्र संचालक के होश उड़ गए। चोरी की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मौका-मुआयना कर लौट गई।
मनापुर गांव निवासी श्याम सुंदर प्रजापति अभिया रोड पर कंप्यूटर सेंटर एवं प्रशिक्षण केंद्र चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की शाम वह दूकान बंद करने के बाद घर चले गए।
सुबह केंद्र पर आने के बाद जब उन्होंने शटर उठाया तो उनके पैरों के नीचे जमीन खिसक गई। अंदर देखा तो वहां रखे तीन पीस कंप्यूटर, एक प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी समेत हजारों के सामान गायब थे।
पीड़ित के मुताबिक करीब 80 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी गए हैं। पीड़ित ने बताया कि जो सामान मरम्मत के लिए रखे गए थे, चोर उन सामानों को नहीं ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताई कि किसी करीबी ने ही घटना को अंजाम दिया है।
इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
उधर, चोरी की घटना को लेकर आसपास के लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलंब चोरी के मामले का खुलासा करने की मांग की।