{"_id":"5c9fb2a6bdec2213ef2d28ed","slug":"91553969830-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रिसाव से लगी आग,अधेड़ महिला झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रिसाव से लगी आग,अधेड़ महिला झुलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के तिलंगा गांव में शनिवार को गैस रिसाव के चलते आग लग जाने राजकुमारी देवी (65) गंभीर रूप से झुलस गईं। उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
कोतवाली ज्ञानपुर क्षेत्र के भुड़की गांव निवासी उमाशंकर की पत्नी राजकुमारी देवी पिछले कुछ दिनों से तिलंगा गांव में अपनी पुत्री की ससुराल में रह रहीं थीं। रसोई घर में खाना बनाते समय उनकी पुत्री किसी कार्य से दूसरे कमरे में चली गई। उसी दौरान गैस रिसाव के कारण लगी आग की चपेट में वृद्धा आ गई। जब तक लोग उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह काफी हद तक झुलस चुकी थी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर अन्यत्र रेफर कर दिया गया।