फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तालाब में अधेड़ और कुएं में मिला मासूम का शव

तालाब में अधेड़ और कुएं में मिला मासूम का शव

Tue, 05 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
तालाब में अधेड़ और कुएं में मिला मासूम का शव
मोढ़/महराजगंज (भदोही)।
विज्ञापन

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार सुबह अधेड़ और मासूम का शव तालाब और कुएं में उतराया मिला। खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महराजगंज में अधेड़ के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। करियावं में बच्चे की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
मोढ़ संवाददाता के अनुसार, भदोही कोतवाली क्षेत्र के करियावं बाजार निवासी राजेंद्र हलवाई का दो वर्षीय पुत्र प्रीतम सुबह घर में नहीं दिखा तो लोग परेशान हो गए। आसपास खोजबीन की तो कुएं में उसका शव उतराया मिला। घटना से बाजार में खलबली मच गई। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि शाम को वह घर में ही था। वह किन परिस्थितियों में रात में कुए में गिर गया यह अबूझ पहेली बनी हुई है। चौकी मोढ़ की पुलिस समेत भदोही कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजेंद्र हलवाई की पत्नी मुन्नी देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। क्षेत्राधिकारी भदोही अभिषेक कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। महराजगंज संवाददाता के अनुसार, औराई थाना क्षेत्र के कंसापुर तालाब के पास सुबह एक अधेड़ का शव उतराया मिला। सुबह शौच करने के लिए लोग गए तो तालाब में शव देख शोर मचाने लगे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों बाद शव की शिनाख्त नहीं कर सकी। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उक्त अधेड़ की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां फेंका। उसकी नाक से खून निकल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस को मां पर शक, भेजी गई जेल
मोढ़। भदोही कोतवाली क्षेत्र के करियावं बाजार में रविवार सुबह कुएं में मिले मासूम के शव के मामले में पुलिस ने मासूम की मां मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है कि दो साल का मासूम कुएं के समीप नहीं जा सकता। मानसिक रूप से बीमार मुन्नी देवी ही घटन को अंजाम दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed