{"_id":"5c97d034bdec221463259e7b","slug":"81553453108-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में घुसा बेकाबू ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में घुसा बेकाबू ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-औराई मार्ग के बनकट ग्राम में रविवार को तड़के बेकाबू ट्रक सड़क किनारे एक मकान में घुस गई। दुर्घटना में मकान को जहां भारी क्षति पहुंची वहीं अंदर सो रहा एकमात्र व्यक्ति बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने मामले की छानबीन कर आवागमन को चालू कराया गया।
जानकारी हो कि रविवार को भोर में तेज रफ्तार ट्रक नंबर यूपी-51 एटी 4047 मिर्जापुर की ओर से भदोही शहर की ओर आ रही थी। बताते हैं कि बनकट गांव में ट्रक अनियंत्रित हो गई तथा रफ्तार के चलते चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रक सड़क किनारे भुलाधर दूबे के मकान में जा घुसा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे। मकान 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। ट्रक बस्ती जिले की बताई गई है जिसे कानपुर निवासी रामेश्वर शाह चला रहा था। हादसे के समय मकान में केवल एक किराएदार भरत गौतम सो रहा था जो संयोग से हादसे के कुछ मिनट पहले ही शौच के लिए घर से निकल गया था। डायल-100 ने क्रेन के सहारे ट्रक और मलबा हटवाया तब जाकर मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।