फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बकरी चोरों ने महिला को पीटकर मारा डाला

बकरी चोरों ने महिला को पीटकर मारा डाला

Wed, 24 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बकरी चोरों ने महिला को पीटकर मारा डाला
चौरी। थाना क्षेत्र के अठगोड़वा गांव में सोमवार की रात मवेशी चोरों से एक महिला भिड़ गई। छीना-झपटी और हाथापाई के दौरान चोरों ने महिला पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस बीच पत्नी को बचाने पहुंचे पति को भी चोरों ने घायल कर दिया और फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ एसपी और सीओ गांव पहुंचे। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। शिवदासपुर-मझमेड़ीया मार्ग पर अठगोड़वा गांव में बीती रात मवेशी चोर सड़क किनारे एक मड़हे में घुसे और बकरियां उठाकर स्कार्पियो में भरने लगे। बकरियों की आवाज सुनकर मड़हे में सो रही फूल कुमारी (48) की नींद खुल गई और वह चोरों से भिड़ गई। विरोध देख एक चोर ने ईंट से महिला पर प्रहार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई। शोरगुल सुनकर पति भगवानदास (50) पत्नी को बचाने पहुंच गए। वह शोर मचाने लगे तो चोरों ने ईंट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मझमेड़िया की तरफ भाग निकले। जब तक गांव के लोग वहां पहुंचे, तब तक फूल कुमारी की मौत हो चुकी थी। इससे पूर्व चोर कपसेठी के नवहानीपुर और अठगोड़वा से सटे जगरनाथपुर से कई बकरियां स्कार्पियो में भर यहां पहुंचे थे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद चौरी थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार और यूपी 100 पुलिस पहुंची और कई मार्गों पर घेराबंदी की लेकिन चोरों का सुराग नहीं मिला। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही भगवानदास की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सुबह एसपी राजेश एस भी गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। उनके साथ एएसपी डॉ. संजय कुमार और सीओ औराई रामकरन भी थे। एसपी ने कहा कि केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं, महिला की हत्या से इलाके में खलबली मच गई है। ग्रामीणों का कहना था कि इलाके में लंबे समय से मवेशी चोर सक्रिय हैं। लगातार घटनाएं हो रही हैं लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed