ज्ञानपुर। निकाय चुनाव में माहौल शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस ने अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने 20 लोगों की गिरफ्तारी की। इसमें एक गैंगेस्टर का आरोपी भी पकड़ा गया। सुरियावां थानाध्यक्ष सत्येंद्र कमार यादव ने मुखबीर की सूचना पर कौआपुर गांव से वारंटी रामू पुत्र भगत और भगत पुत्र बलई, कांतीपुर से उप निरीक्षक बाबूलाल यादव ने वारंटी माया शंकर पुत्र शांति प्रसाद को गिरफ्तार किया। भदोही कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय ने गैंगेस्टर के वांछित गुलाब चंद्र जायसवाल निवासी गंगारामपुर को दबोचा। थाने के उप निरीक्षक मोतीलाल ने संतोष कहार को 10 लीटर अवैध शराब के साथ, उप निरीक्षक रामजीत सरोज ने पकड़ी तिराहा से राजेश हरिजन पुत्र धनेस्वर हरिजन निवासी रामपुर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ, उप निरीक्षक रमेश सिंह ने स्टेशन रोड जलालपुर से अभियुक्त लियाकत पुत्र हमीद निवासी जलालपुर को 10लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। इसी तरह शांति भंग की अंदेशा में विभिन्न थानों की पुलिस ने 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। ज्ञानपुर पुलिस ने जगापुर से दो, महरमा से दो, गोपीगंज पुलिस ने होलईपुर से 02, बलापुर से 01, सोनखरी से 01 व्यक्ति , कोईरौना पुलिस ने डीघ से 02 व्यक्ति और सुरियावां पुलिस ने कांतीपुर से 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।