फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अनियंत्रि त होकर पलटा ट्रैक्टर,युवक गंभीर

अनियंत्रि त होकर पलटा ट्रैक्टर,युवक गंभीर

Fri, 18 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रि त होकर पलटा ट्रैक्टर,युवक गंभीर

विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर चौराहा-बदलीपुर के पास बृहस्पतिवार को ईंट लदे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलटने से आकाश गौतम (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने भदोही के लिए रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि रेलवे फाटक की ओर से रफ्तार भरते ईंट लदा ट्रैक्टर जा रहा था। बदलीपुर गांव में रामशरन गौतम के यहां रिश्तेदारी में आया युवक आकाश चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक टक्कर लगते ही स्टेयरिंग से नियंत्रण खोते हुए खेत में पहुंच कर पलट गया और उस पर सवार लोग कूदकर जान बचाने में सफल हो गए, लेकिन आकाश को गंभीर चोट लगने के चलते वह खून से लथपथ पड़ा रहा। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। परिजनों ने भदोही नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर बनी रही। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त स्थान पर आए दिन घटनाएं होती रहती हैं। स्पीड नि यंत्रण की कोई समुचित व्यवस्था न होने से वाहन चालक गति पर कंट्रोल नहीं कर पाते और दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed