फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जलने से विवाहिता की मौत, घाट से पुलिस ने शव उठाया

जलने से विवाहिता की मौत, घाट से पुलिस ने शव उठाया

Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
जलने से विवाहिता की मौत, घाट से पुलिस ने शव उठाया

विज्ञापन
गोपीगंज/ लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चहरपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक विवाहिता की झुलसने से मौत हो गई। पुलिस और मायके वालों को सूचना दिए बिना सुसराल वालों ने अंतिम संस्कार करना चाहा, लेकिन रामपुर घाट पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल वालो ने खाना बनाते समय झुलसने की बात कही, जबकि मायके वालों ने उसे जलाने का आरोप लगाया।
चहरपुर गांव निवासी करूणेश सिंह की शादी औराई के उपरौठ की मंजू देवी के साथ हुई थी। शुक्रवार को मंजू (28) की झुलसने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के मुताबिक मंजू हीटर पर खाना बना रही थी। उसी दौरान विद्युत शार्ट सर्किट होने से वह हाईवोल्टेज करेंट की चपेट में आ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मायके वालों को खबर किए बिना मंजू का अंतिम संस्कार करने के लिए रामपुर घाट लेकर गए। आसपास के लोगों की सूचना पर विवाहिता के चाचा मोहन सिंह कोतवाली पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस हकरत में आई और रामपुर घाट पहुंच कर शव को कब्जे लेते हुए दोनों पक्षों के साथ कोतवाली ले आई। जहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में रह रहे मंजू देवी के पिता कैलाश सिंह के फोन पर कोतवाली पहुंचे चाचा मोहन सिंह ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की बात कही। मोहन सिंह ने कहा कि पांच वर्ष पहले मंजू की शादी हुई थी। तभी से पति, सास, ससुर, पति, जेठ और देवर उसे प्रताड़ित करते आ रहे थे। शुक्रवार को जलाकर मार डालने के बाद करेंट से मौत बताई जा रही है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed