{"_id":"5c8aa322bdec221418353064","slug":"61552589602-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारे में जहरीला पदार्थ मिलने से तीन मवेशियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चारे में जहरीला पदार्थ मिलने से तीन मवेशियों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। अनजाने में हुई गलती एक पशुपालक किसान पर बहुत भारी पड़ गई। गलती से बृहस्पतिवार को दोपहर पशु आहार में दीमक की दवा मिल जाने से डेढ़ लाख से अधिक कीमत के तीन मवेशियों की तड़प तड़प कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पशु डॉक्टरों के तमाम प्रयास के बाद भी किसी भी मवेशी को बचाया नहीं जा सका। कोइरौना थानाक्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी नन्हकू यादव की दो भैंस और एक गाय को चारा डालते समय चूनी चोकर (पशुआहार) में गलती से पास में रखे दीमक मारने की दवा मिल गई। परिवार के ही किसी सदस्य ने चारे में गलती से पशु आहार के साथ चूनी चोकर समझ कर दीमक की दवा भी मिला दी। पशुओं को चारा डालने के एक घंटे बाद तीनों मवेशियों के मुंह से झाग निकने लगा और तीनों छटपटाने लगे। आनन-फानन में पशु डाक्टर को बुलाया गया। तमाम कोशिश के बावजूद तीनों की मौत हो गई। बताते है गाय भैंस गर्भावस्था में थे। समाजसेवी राहुल दूबे ने पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।