फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरकारी जमीन हड़पने की साजिश!

सरकारी जमीन हड़पने की साजिश!

Fri, 15 Mar 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन हड़पने की साजिश!
ज्ञानपुर। गांवों में सैकड़ों बीघे जमीन पर कब्जा जमाए भूमाफिया ने अब नगरीय इलाकों में सरकारी जमीनों को हथियाने की साजिश शुरू कर दी है। ताजा मामला ज्ञानपुर नगर से जुड़ा है। यहां सब्जी मंडी के समीप लगभग चार बीघे भूभाग की नवैयत बदलने का मामला सामने आया है। जमीन पर प्लॉटिंग का काम भी शुरू कर दिया गया। हालांकि प्रशासन के संज्ञान में मामला आने के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया। प्रकरण की जांच नायब तहसीलदार ज्ञानपुर से कराई जा रही है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर सहित आसपास के क्षेत्र की जमीन दशकों पूर्व राजशाही व्यवस्था के तहत महाराजा काशी नरेश के अधीन रही। समय बदलने के साथ ही जमीन के कागजात भी सरकारी व्यवस्था में आए। हालांकि इस दौरान जमीनों में व्यापक स्तर पर हेरफेर किया गया। आरोप है कि ज्ञानपुर नगर के सब्जीमंडी के पास एस-4 की जमीन को एस-6 में बदल दिया गया। यही नहीं बदलने के बाद उसे बेचकर निर्माण भी शुरू कर दिया गया। मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आया तो निर्माण कार्य रोककर जांच बैठा दी गई। नायब तहसीलदार प्रकरण की जांच कर रहे हैं। यह इकलौता मामला नहीं है। ज्ञानपुर में कई स्थानों पर सरकारी जमीनों को साजिश के तहत हथियाया गया है। सूत्रों की मानें तो नगर निकाय प्रशासन की कृपा से ऐसी जमीनों की खरीद फरोख्त कर दी जाती है। प्रशासन की ओर से विधिवत जांच कराई जाए तो कई भूमाफिया और सरकारी कर्मचारियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर तहसीलदार देवेंद्र यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जमीन पर हो रहे निर्माण को रोक दिया गया है। नायब तहसीलदार मामले की जांच कर रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed