{"_id":"5c76dcc5bdec224df422ed1c","slug":"51551293637-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए कर सकती है रोटहां धमाके की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनआईए कर सकती है रोटहां धमाके की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रोटहां धमाके की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। विस्फोट के बाद हैंड ग्रेनेड जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु मिलने और अवैध विस्फोटक के बड़े नेटवर्क का पता चलने के बाद माना जा रहा है कि इस मामले की जांच जल्द ही नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) कर सकती है।
23 फरवरी को चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव में पटाखा व्यापारी के घर में हुए भीषण विस्फोट में बंगाल के नौ बुनकरों समेत 12 लोगों की मौत के बाद यूपी से लेकर बंगाल तक खलबली मच गई। इसके साथ ही घटनास्थल पर देसी हैंड ग्रेनेड जैसी दिखने वाली संदिग्ध वस्तु के मिलने के बाद घटना के पीछे बड़ी साजिश की आशंका को बल मिल गया है। कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बंगलादेशियों की मौजूदगी की बात कहते हुए इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई थी। इन सारी आशंकाओं और अफवाहों के आलोक में इस प्रकरण में एनआईए के जांच करने की बात शुरू हो गई है। सूत्रों से छनकर आई खबरों के मुताबिक जल्द ही एनआईए की टीम जिले में धमक सकती है। हालांकि पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इस बात की जानकारी से इनकार किया है।