फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   चोरों ने छह घरों का ताला चटकाया

चोरों ने छह घरों का ताला चटकाया

Wed, 13 Feb 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने छह घरों का ताला चटकाया

विज्ञापन
मोढ़। सुरियावां थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार रात चोरों ने छह घरों का ताला चटकाकर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सिंहपुर और कस्तूरीपुर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। ।
सिंहपुर गांव में मंगलवार रात में चोरों ने मुमताज साईं के घर का ताला तोड़कर बॉक्स उठा ले गए। जिसमें कीमती कपड़ा और गहना समेत करीब 50 हजार का सामान था। इसी तरह हारून के घर का ताला तोड़कर चोर बॉक्स को गेहूं के एक खेत में ले गए। यहां भी कपड़े गहने आदि पर हाथ साफ किया। इसी तरह मोईम और कईम के घर में चोर घुसे लेकिन यहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

कस्तूरीपुर बाजार में चोरों ने शशिकांत गुप्ता के मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चार्जर, बैटरी आदि उठा ले गए, हालांकि यहां उन्हें महंगे सामान नहीं मिले। पूर्व में हुई चोरी और घर नजदीक होने से शशिकांत कीमती सामान घर लेकर चला जाता था। वहीं लालजी गुप्ता के घर का ताला तोड़कर चोर कपड़े आदि उठा ले गए। छह घरों में चोरों ने करीब डेढ़ लाख के सामान उठा ले गए। सुबह सुरियावां थाने की पुलिस और यूपी 100 ने मौका-मुआयना किया। एक ही रात में छह घरों में चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों और ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती, जिससे चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed