फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   वद्यित तार खीचे जाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

वद्यित तार खीचे जाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

Thu, 07 Feb 2019 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
वद्यित तार खीचे जाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने

विज्ञापन
नईबाजार। भदोही कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार पुलिस चौकी अंतर्गत नूरपुर जाहिदपुर में हाई टेंशन तार खीचने के विरोध को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। एक पक्ष घनी आबादी से तार खीजे जाने का विरोध कर रहा था तो कुछ लोग समर्थन में आ गए जिससे मारपीट हो गई जिसमे दोनो पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज शांति भंग में दो को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी हो कि गत दिनों गांव में कुछ लोगों ने घनी आबादी बताते हुए उधर से विद्दूत तार खीचे जाने पर विरोध प्रदर्शित किया था। मुश्किल दो दिन भी नहीं बीते थे कि कुछ लोग उधर से तार खीचे जाने के समर्थन में आ गए। इसी बात को लेकर दोनो पक्ष आमने सामने हो गए और मारपीट हो गई। लाठी डंडे और ईंट पत्थर से एक पक्ष के गुड्डू (26), ताबिश (28), रज्जाक (27), शहबाज (24), नौशाद (17) तथा सबा करीम (15) तथा दूसरे पक्ष के सौरभ (23) व जिलेदार (50) घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दोनो पक्ष की तहरीर मिली थी जिस पर मुकदमा दर्ज कर दोनो पक्षों के एक एक लोगों को हिरासत में बैठाया गया है। उधर दो दिन पूर्व तार खीचने का विरोध करने वाले इदरीस ने अधीक्षण अभियंता (विद्युत) से मौका मुआयना कर विद्यूत तारों को दूसरे रास्ते से खिचवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed