{"_id":"5c211c57bdec2256fd70f5e9","slug":"41545673815-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास और शौचालय के नाम पर महिला से छह हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवास और शौचालय के नाम पर महिला से छह हजार ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। आवास , शौचालय, सहित अन्य सरकारी सुविधाओ को दिलाने और सत्यापन के नाम पर कई लोग ठगी के शिकार हो रहे है। ठगों का गिरोह इस कदर सक्रिय है कि आये दिन गांव के भोले भाले लोग इन ठगों के बातों में आ जाते है और रुपये गवां बैठते है।
कोइरौना क्षेत्र के मोंन कोटिया गांव में सोमवार को दो ठगों ने दिन में 3 बजे एक गरीब महिला कोमल के घर पहुंच कर यह बोले कि तुम्हारा आवास पास हुआ है जिसके लिए छह हजार रुपये जमा करना है। तुम्हारे पति ने भेजा है कि घर जा कर मेरे पत्नी से छह हजार रुपये ले लो पैसे का इंतजाम तुरंत कर दो। किसी को कुछ बताना नही है। सड़क पर साहब खड़े है नही तो काम बिगड़ जाएगा। भोली भाली महिला कोमल घर खंगाला तो पैसे कम पड़ गया फिर पड़ोसियों से उधार लेकर ठगों को छह हजार दे दिए। जब पति घर आया तो उसने बताया कि जिन्हें आपने भेजा था उन लोगों को पैसे का इंतजाम कर दे दिया, तो पति का माथा ठनक गया। महिला को जब पता चला कि उसकी गाढ़ी कमाई पर ठगों ने हाथ साफ कर दिया तो वह रोने बिलखने लगी। इस मामले में कोइरौना थाना में तहरीर दी है। बता दे कि इस तरह की घटनाएं आम हो चली है लोग जब ठगों के मायाजाल में आ कर रूपये गंवा देते है और जब उन्हें पता चलता है तो शर्म बस बात को छिपा जाते है। यह इकलौता मामला नहीं है पूर्व में ठग कई लोगों को शिकार बना चुके है। सीडीओ हरिशंकर सिंह ने कहा कि आवास, शौचालय समेत अन्य सरकारी सुविधाएं पात्रता से तय होता है। किसी को एक पैसे देने की जरूरत नहीं है।