फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बंदी ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

बंदी ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Tue, 18 Sep 2018 12:37 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
बंदी ने खाया विषाक्त पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
ज्ञानपुर। युवती पर जानलेवा हमले के आरोप में दो माह से जिला कारागार में निरुद्ध एक बंदी ने रविवार शाम को फिनायल पी लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार अब उसकी हालत सामान्य है। कोइरौना थाना क्षेत्र के अरता गांव निवासी मंटू दूबे (26) पर क्षेत्र की एक युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। इस मामले में 14 जून को उसे जिला जेल भेजा गया था। रविवार देर शाम को जेल में फर्श और शौचालय साफ करने के लिए रखा फिनायल उसने पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। कारागार प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपी ने बताया कि उसे गलत तरीके से फंसाया गया है, जिससे वह परेशान है। 10 जून को उसकी रेलवे की परीक्षा थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा छूटने से वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। बताया जाता है कि मंटू इलाके की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवती ने उसकी बात नहीं मानी तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। बता दें कि दो माह पहले जिला जेल में बाबूसराय के एक बंदी की अबूझ हाल में मौत हो गई थी। उस मामले से अभी कारागार प्रशासन उबर नहीं सका था कि इस घटना ने अधिकारियों को हिलाकर रख दिया। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा ने कहा कि बंदी ने क्या पीया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। उसकी तबीयत सामान्य है। कोई दिक्कत न हो, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एसडीएम ज्ञानपुर अमृता सिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed