फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जमीन के विवाद में आठ घायल

जमीन के विवाद में आठ घायल

Sat, 18 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में आठ घायल
सुरियावां। क्षेत्र के चकचंदा में कुएं के पास ईंट रखने को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों तरफ से चली लाठी में आठ लोग घायल हो गए। गांव निवासी निहाल अहमद अपने घर के पास स्थित कुएं के पास ईंट रख रहे थे। दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने जमीन को विवादित बताते हुए ईंटें रखने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी के बीच दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। इसमें निहाल अहमद (48), इरफान (24), आरिफ (26), लतीफ निशा (36) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से मोहम्मद नमाज (25), अजीम (28), हारहार जून (26), मोहम्मद असलम (40) घायल हो गए। सभी घायलों को सुरियावां स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनो तरफ से मिली तहरीप के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed