{"_id":"59ada4274f1c1be6278b5258","slug":"41504551975-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई आग, मौत
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खमरिया (भदोही)।
नगर के वार्ड आठ पोखरा मोहल्ला में सोमवार सुबह 10 बजे पति से विवाद के बाद पत्नी ने खुद को आग लगा लिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिवार वाले अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खमरिया नगर के वार्ड आठ निवासी फिरोज अहमद पुत्र स्व. मुनव्वर अली की शादी मोहल्ले की तबस्सुम (25) से हुई थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक तबस्सुम के कमरे से आग की लपटें दिखने लगीं। आनन-फानन में परिवार वालों ने गेट तोड़कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह 90 फीसदी से अधिक जल चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति फिरोज का कहना है कि सुबह किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, अक्सर परिवारों में ऐसा होता रहता है। खाना खाने के बाद कंपनी चला गया घरवालों ने सूचना दी, तब पता चला। आसपास के लोगों की सूचना पर एसओ औराई शेषधर पांडेय, खमरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। विवाहिता ने आग क्यों लगाई इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है। क्षेत्राधिकारी औराई एसपी सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण की छानबीन की जा रही है।