फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छत के रास्ते घुसे चोर, हजारों की चोरी

छत के रास्ते घुसे चोर, हजारों की चोरी

Sat, 05 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
छत के रास्ते घुसे चोर, हजारों की चोरी
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के बनकट गांव में चोरों ने गुरुवार की रात छत के रास्ते घर में घुसकर जेवर, नगदी समेत हजारों रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। जबकि पड़ोस में चोरी करते समय महिलाओं की नींद खुलने और कुत्तों के भौंकने पर चोर फरार हो गए। सूचना पाकर डायल-100 पुलिस पहुंच गई। सुरियावां पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। चोरों ने ज्योतशंकर दुबे के घर में छत से घुस कर अंदर रखी तीन सोने की चेन, तीन अंगूठी, झूमका, पेटी, चांदी की पैजनी और 25 हजार नकद उठा ले गए। इसके बाद पड़ोस में लोलारख नाथ दुबे के घर में घुस गए। महिलाओं के कमरे का ताला बाहर से बंद कर दिया। लेकिन चोरों की आहट से महिलाओं की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर मंदिर में सोए लोलारख को फोन किया। मंदिर का दरवाजा खोलकर बाहर निकलते ही चोरों की आहट पाकर कुत्ते भौंकने लगे। इसकी भनक लगते ही चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed