{"_id":"5be72a83bdec2269845aa498","slug":"31541876355-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी गिरोह सक्रिय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी गिरोह सक्रिय
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
मोढ़। इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ गईं हैं। घरों में सेंध लगाने से लेकर वाहन चोरी तक की एक के बाद एक घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मोढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के आसपास बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर वाहन चोर गिरोह का नेटवर्क सक्रिय होने से वाहन स्वामियों की चिंता बढ़ गई है। कुछ महीने के अंदर एक दर्जन वाहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है, लेकिन अब तक एक भी मामले का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई।
बृहस्पतिवार की देर शाम मोढ़ बाजार से मकनपुर निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी की बाइक चोरी हो गई। उन्होंने मोढ़ पुलिस चौकी के साथ ही यूपी-100 पुलिस को घटना से अवगत कराया। कुछ दिन पहले पूर्व एसओ रहे महेंद्र यादव और मोढ़ चौकी के सिपाही नसीम की मोटर साइकिल भी चोरी चली गई थी, जिसमें पुलिस के दबाव में नसीम की गाड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति के यहां से बरामद हुई, परंतु पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हाल में मकनपुर निवासी शेषमणि दुबे का स्टार्टर चोरी हो गया। कुछ दिन पूर्व प्रदीप सरोज की साइकल पर भी चोरों ने उड़ा दी। लोगों की मांग है कि चोरों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के साथ ही चोरी गए वाहनों और सामान की बरामदगी के लिए पुलिस को प्रभावी कदम उठाना चाहिए।