फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, टीमें दे रही दबिश

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, टीमें दे रही दबिश

Sun, 10 Feb 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, टीमें दे रही दबिश

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सहारनपुर और कुशीनगर में जहरीली शराब से मौत के बाद अलर्ट हुई पुलिस और आबकारी टीम ने रविवार को कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया, हालांकि शराब माफियाओं तक टीम नहीं पहुंच सकी। अचानक हुई कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार कर रहे लोग खिसक लिए हैं।
दो दिन पहले सूबे के सहारनपुर और कुशीनगर जबकि उत्तराखंड के रुड़की में जहरीली शराब पीने के चलते 100 से अधिक लोगों की जान चली गई। इन घटनाओं के बाद शासन ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश देकर सख्त कार्रवाई को कहा। शासन का निर्देश मिलने पर पुलिस विभाग ने नौ और आबकारी विभाग ने एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी। शनिवार के बाद रविवार को कई स्थानों पर पुलिस और आबकारी की टीम ने दबिश दी। जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह चौहान ने कहा कि औराई थानाक्षेत्र के बीसापुर, बभनौटी, मेदनीपुर और कोलाहलपुर में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मेदनीपुर में बचाऊ बिंद को मध्य प्रदेश निर्मित 50 शीशी बांबे व्हिस्की बरामद की गई। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर देर रात तक दबिश दी जाएगी। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सुरियावां थाने के उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह यादव ने दानूपुर पश्चिम पट्टी से कमलशंकर पुत्र फूलचंद्र और शिव कुमार पुत्र श्यामलाल को 45 शीशी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए क्षेत्राधिकारियों की निगरानी में नौ टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद टीमें अपने क्षेत्रों में कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर बड़े शराब माफियाओं के गर्दन तक पुलिस और आबकारी विभाग के हाथ न पहुंचने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed