फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   एक रात तीन घरों को खंगाल ले गए चोर

एक रात तीन घरों को खंगाल ले गए चोर

Fri, 14 Sep 2018 12:53 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
एक रात तीन घरों को खंगाल ले गए चोर

विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात तीन घरों को खंगाला
कौलापुर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के धानापुर दक्षिणी गांव में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। वह नगदी समेत एक लाख का आभूषण समेट कर ले गए। सुबह उठने पर बक्से का ताला टूटा देख चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मौका मुआयना कर लौट गई।

गोपीगंज थानाक्षेत्र में बुधवार रात में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। सबसे पहले धनापुर गांव निवासी भुल्लन मिश्रा, फिर शशि दुबे और अशोक दूबे के घर पर चोरों ने धावा बोला। बताते हैं कि बुधवार रात जब परिवार वाले खाना खाने के बाद सो रहा था, तभी किसी समय चोरों ने बारी-बारी से तीनों घरों का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। सुबह उठने पर बाहर टूटा बक्सा पड़ा देख परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। घटना की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। भुक्तभोगी शशि दूबे ने बताया कि उनके घर के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा लच्छा, हार और कान का झुमका चोर उठा ले गए। भुल्लन मिश्रा के घर से लच्छा, कान की बाली समेत दो हजार नगदी चोरी हुई। अशोक दुबे के घर से सोने की एक अंगूठी और 25 सौ रुपये चोरी हुए। भुक्तभोगियों के मुताबिक तीनों घरों में हुई चोरी में लगभग पांच हजार की नगदी और एक लाख से अधिक के आभूूषण चोरी हुए हैं। पुलिस ने कहा मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed