{"_id":"5b9c0944867a557f02566f95","slug":"201536952644-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर पथराव, पुलिसकर्मी घायल
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
औराई। चौराहे पर शुक्रवार को माहौल उस समय गर्म हो गया, जब अतिक्रमण हटा रही पुलिस टीम पर एक ठेलाकर्मी ने पथराव कर दिया। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिसकर्मी को रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी ठेलाकर्मी पर कई धाराओं में केस दर्ज कर उसके ठेले को जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई।
औराई जीटी रोड चौराहा और सर्विस लेन पर ठेला संचालकों ने अतिक्रमण कर लिया है। इससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। शुक्रवार को औराई पुलिस हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर अतिक्रमण करने वाले ठेला, खोमचा वालों से हटाने को कह रही थी। कई ठेला और खोमचा वाले हट गए, लेकिन एक ठेले वाले ने पुलिसिया रौब से खिन्न होकर बगल पड़े एक ईंट के टुकड़े को पुलिस टीम पर फेंक दिया। इससे दीवान कौशलेंद्र दूबे के सिर के पिछले हिस्से में चोट लगने वह घायल हो गए। उक्त घटना के बाद पुलिस अपने रौब में आ गई और पांच मिनट के अंदर चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करा दिया। पुलिस पर पत्थर फेंकने वाला फल विक्रेता कपूरी बिंद ठेला वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कपूरी बिंद के ठेले को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 333 समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। सीओ औराई रामकरन ने कहा कि आरोपी ठेला कर्मी पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।