{"_id":"59ac4fd74f1c1b18278b5105","slug":"201504464855-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक दीवार में भिड़ी, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित ट्रक दीवार में भिड़ी, तीन महिलाएं घायल
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक दीवार में भिड़ी, तीन महिलाएं घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
कोतवाली क्षेत्र के भिदिउरा गांव में रविवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से हैंडपंप के समीप बनी दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दीवार के समीप नहा रही तीन महिलाएं मलबे में दब गईं। आनन-फानन में महिलाओं को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
ज्ञानपुर नगर से लगे भिदिउरा गांव में एक दिन पूर्व एक वृद्ध का निधन हो गया था। उसके श्राद्ध कार्यक्रम के निमित्त नौ दिवसीय स्नान कार्यक्रम चल रहा था। प्राथमिक विद्यालय भिदिउरा परिसर में सड़क के किनारे हैंडपंप पर सुबह महिलाएं स्नान कर रही थीं। उसी दौरान उक्त मार्ग से गुजर रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर दीवार में टक्कर मार दी। इससे दीवार भरभराकर हैंडपंप पर गिर गई। नहा रही महिला रानी देवी (49), सीमा देवी (38) और रीनू पाठक (32) घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा।