फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 हजार का इनामी गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

12 हजार का इनामी गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 01 Sep 2017 12:35 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
12 हजार का इनामी गांजा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

ऊंज थाने की पुलिस को बुधवार की रात बड़ी सफलता हाथ लगी। तीन साल पूर्व चकमा देकर फरार 12 हजार के इनामी गांजा तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। वह नक्सल प्रभावित सोनभद्र और झारखंड की सीमा पर रहता था। उसके पास से पुलिस को एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गुरुवार को घटना का अनावरण करते हुए पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने बताया कि 20 सितंबर 2014 को अवैध रूप से तस्करी को जा रहे 30 किलो गांजा ऊंज पुलिस ने बरामद किया था, हालांकि तस्कर भाग गया था। उस दौरान थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर भागे हुए तस्कर की पहचान पिंटू यादव पुत्र मुन्नी यादव निवासी जयगीर सोमिया, थाना-बाराचट्टी, जनपद-गया (बिहार) के रुप में हुई। गिरफ्तारी के लिए पुलिस बाराचट्टी (गया-बिहार) पुलिस से लगातार संपर्क बनाए थी। फरार अभियुक्त का निवास पूर्णत: नक्सल प्रभावित इलाका झारखंड की सीमा के पास स्थित है, जिसका फायदा अभियुक्त को छिपने में बराबर मिलता रहा। इस दौरान अभियुक्त की करीब दो लाख की संपत्ति भी कुर्क की गई। उसके खिलाफ जिले की पुलिस ने पांच तो मंडल से 12 हजार का इनाम घोषित किया गया। थानाध्यक्ष ऊंज ने गिरफ्तारी के लिए इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्रित करने लगी। गुरुवार को सुबह छह बजे मुखबिर की सूचना पर कलिंजरा मोड़ से पिंटू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पिंटू ने कहा कि वह पांच साल से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। सस्ते दामों पर झारखंड से बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सप्लाई करता था। गिरफ्तारी करने वाली टीम मेें ऊंज एसओ सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, ओम प्रकाश गौड़, अनिल गुप्ता, सागर यादव, विजय बहादुर, आलोक कुमार मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed