फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   22 मवेशी बरामद, पांच तस्कर पकड़े गए

22 मवेशी बरामद, पांच तस्कर पकड़े गए

Sat, 05 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
22 मवेशी बरामद, पांच तस्कर पकड़े गए
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से ले जाए जा रहे 22 मवेशियों को बरामद किया है। ट्रक कब्जे में लेकर पांच पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल सुनील दत्त दुबे ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान झारखंड से कानपुर जा रहे ट्रक को घेरेबंदी कर पकड़ लिया। ट्रक में 22 पशु भरे गए थे। ऊपर से तिरपाल से ढका गया था। 22 पशुओं को स्थानीय पशुशाला के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तार पशु तस्करों में झारखंड के गढ़वा जिला एवं थाना क्षेत्र के गुरदी निवासी इस्लाम खां, परसई निवासी सगीर, बिहार में औरंगाबाद जिले के थाना वारूल के शेखबीघा निवासी छोटू, कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी निवासी अनवर, साहबे आलम को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed