{"_id":"5caf8a42bdec2214107d1e07","slug":"191555008066-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस बैंक में डेढ़ लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस बैंक में डेढ़ लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। क्षेत्र के मानिकपुर में स्थित एक निजी फाइनेंस बैंक में बुधवार की रात चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर डेढ़ लाख की चोरी कर ली। सुबह पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस के अधिकारी प्रथम दृष्ट्या इसे संदिग्ध मान रहे हैं। वहीं बिना लाकर बैंक में पैसा रखना और दरवाजे को खुला छोड़ने को लेकर पुलिस के शक की सुई कई तरफ धूम रही है।
भदोही-बाबतपुर मार्ग के पास मानिकपुर स्थित उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक में चोरी का मामला सामने आया है। यह बैंक पहले चौरी बाजार में संचालित हो रहा था। लगभग तीन महीने पहले मानिकपुर में शिफ्ट किया गया। बुधवार की शाम बैंक को बंद कर कर्मचारी घर चले गए। बैंक कर्मियों के अनुसार रात में खिड़की का ग्रिल तोड़कर चोर बैंक के अंदर रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जब कमर्चचारी बैंक खोलने पहुंचे तो खिड़की का ग्रिल टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कंपनी के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ब्रांच के अंदर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुबह देखा गया तो तीनों पर अखबार लगाकर बकायदा टेप से चिपकाया गया था। पुलिस इस बात को लेकर असमंजस में है कि चोरों को कैमरे से दिक्कत थी तो वह उसे तोड़ भी सकते थे, लेकिन तीनों कैमरे पर बकायदा पेपर लगाकर टेप से चिपकाने को लेकर पुलिस के शक की सुई कई दिशाओं में घूम रही है। वही दूूसरी तरफ पुलिस बगैर लाकर के पैसा रखने और दरवाजे में ताला नहीं लगाने के कारण खंगालने में जुटी हुई है। इससे चोरी की इस घटना में तरह-तरह की चर्चा सामने आ रही है। घटना की जानकारी के बाद भदोही सीओ भूषण वर्मा और एसओ श्रीकांत राय भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि ब्रांच मैनेजर नागेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।