फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन घायल

ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन घायल

Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के इटहरा पानी की टंकी के पास मंगलवार को बाइक और ट्रेक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। क्षेत्र के दुगुना गांव निवासी मुन्ना यादव, भटगवां निवासी बसंत लाल राय समेत तीन युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। इटहरा पानी की टंकी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से तीनों घायल हो गए। परिजनों ने तीनों को हंडिया के एक चिकित्सालय ले गए। स्थानीय लोगों के अनुसार जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। बताते है कि विद्युतीकरण कार्य मे लगा एक ट्रैक्टर और बाइक की मंगलवार शाम साढ़े सात बजे जोरदार टक्कर हो गयी। बाइक सवारों को बुरी तरह घायल देख ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, जिससे ट्रैक्टर पर बैठा एक अन्य युवक नीचे गिर गया और ट्राली के पहिया में फंस गया। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। ट्राली के पहिया में फंसने से उसे भी गंभीर चोटें आयी है। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed