फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रक की चपेट में आने से समाचार विक्रेता की मौत, चक्काजाम

ट्रक की चपेट में आने से समाचार विक्रेता की मौत, चक्काजाम

Mon, 24 Sep 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से समाचार विक्रेता की मौत, चक्काजाम
लालानगर। गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा के पास रविवार शाम करीब छह बजे ट्रक की चपेट में आने से समाचार पत्र विक्रेता संदीप बिंद (25) पुत्र स्व. कमलाशंकर बिंद निवासी कोइलरा की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाइवे की दोनो लेन को जाम कर दिया। करीब साढे़ सात बजे पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान दोनो लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कोइलरा निवासी संदीप बिंद का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। समाचार आदि बेचकर परिवार की सहायता करता। रविवार शाम को वह किसी कार्यवश गोपीगंज जाने के लिए निकला। टोल प्लाजा के समीप ट्रक की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव रखकर दोनों लेन पर जाम कर दिया। इससे एक घंटे से अधिक से जाम लगा हुआ है। जीटी रोड के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सूचना मिलने पर मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई। पुलिसकर्मी जाम हटाने के लिए समझाते रहे लेकिन ग्रामीण डटे रहे। टक्कर मारने वाले ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। मृतक संदीप बिंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह लाला नगर टोल प्लाजा पर आने जाने वाले वाहनों को अखबार बेचा करता था। अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संदीप की इसी साल शादी हुई थी। पांच दिन पूर्व उसे एक बेटा हुआ जिसकी भी मौत हो गई थी। घटना से गांव में मातम छा गया है। वहीं, करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए तब जाम समाप्त हुआ और यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed