फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   धोखाधड़ी में भाजपा नेत्री समेत दो फंसे

धोखाधड़ी में भाजपा नेत्री समेत दो फंसे

Sat, 21 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी में भाजपा नेत्री समेत दो फंसे
धोखाधड़ी में भाजपा नेत्री समेत दो पर केस
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
गोपीगंज। भाजपा नेत्री सपना दूबे समेत दो लोग धोखाधड़ी के मामले में फंस गए हैं। न्यायालय के आदेश पर गोपीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। केदारपुर गांव निवासी मान सिंह की पत्नी मुन्नी देवी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां वाद दाखिल कर अमवा माफ़ी के अनुराग पुत्र सीताराम और भाजपा नेत्री सपना दुबे निवासी पूरे गुलाब पर बोलेरो हड़पने का आरोप लगाया था। इसमें कहा गया था कि एक अप्रैल 2015 से अब तक उनकी बोलेरो के सभी कागजात यह कह कर ले रखा था कि उसे स्वास्थ्य विभाग में लगा देंगे। इसका अनुमोदन 16 माह के लिए होगा। छह महीने के बाद जब उसने अनुराग और सपना से रुपये मांगे तो कहा गया कि अनुबंध समाप्त होने के बाद वापस होगा। बाद में पता चला कि गाड़ी का फर्जी तरीके से बेचीनामा करा लिया गया है। मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। इस पर गोपीगंज थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेत्री सपना दूबे ने सारे आरोपों से इनकार किया। कहा कि सारा मामला मनगढ़ंत है। उनकी छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed