{"_id":"59f8c4934f1c1b8d698b8af3","slug":"181509475475-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंप पड़े 100 ट्रैक्टर बालू को गंगा में फेंकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंप पड़े 100 ट्रैक्टर बालू को गंगा में फेंकवाया
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/कौलापुर (भदोही)।
अवैध बालू खनन एवं उसके परिवहन पर मुख्यमंत्री के तेवर देखकर जिला प्रशासन का रुख सख्त हो गया है। मंगलवार को गंगा घाटों पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध ढंग से रखे गए बालू को जेसीबी लगवाकर गंगा में फेंकवा दिया। जिलाधिकारी विशाख जी के निर्देश पर मंगलवार को एसडीएम ज्ञानपुर, क्षेत्राधिकारी रामकरण, तहसीलदार ज्ञानपुर, खनन निरीक्षक अरविंद यादव, गोपीगंज थाना प्रभारी सुनील दत्त दुबे बिहरोजपुर और बेरासपुर गंगा घाट पर पहुंचे। घाट पर पहुंचे अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर डंप पड़े लगभग 100 ट्रैक्टर बालू को गंगा में डलवा दिया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी घाटों पर डंप पड़े बालू को गंगा में डलवा दिया जाएगा। अवैध बालू खनन और परिवहन पर कार्रवाई का फरमान शासन ने जारी किया है। किसी को भी बालू का खनन नहीं करने दिया जाएगा। इस कार्रवाई से खलबली मच गई।