फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जांच रिपोर्ट शासन को भेजी

जांच रिपोर्ट शासन को भेजी

Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट शासन को भेजी

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो में हुए स्कूल वैन हादसे की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी है। रिपोर्ट को हालांकि गोपनीय रखा गया है, बावजूद इसके सूत्रों की मानें तो इसमें स्कूल संचालक की लापरवाही मुख्य बिंदु रहा है।
12 जनवरी को जिला मुख्यालय से सटे लखनो गांव में स्कूली बच्चों से भरी एक निजी मारुति वैन में आग लग गई थी। रसोई गैस सिलिंडर से संचालित वैन में गैस रिसाव से पिछला गेट खोलते ही आग लग गई और 19 बच्चे झुलस गए थे। इनमें से तीन बच्चों की बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि छह बच्चे अब भी आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस मामले की एसआईटी जांच का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया था। इसके लिए उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम ने जांच के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी, जिसे शासन को भेज दिया गया। घटना के बाद बड़े पैमाने पर अवैध ढंग से संचालित हो रहे स्कूलों को बंद कराया गया था और बिना फिटनेस, परमिट के फर्राटा भर रहे स्कूल वाहनों को सीज किया गया था। घटना से लोगों का आक्रोश भी फूटा था और जिम्मेदार अधिकारियों और विभागों पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि घटना की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मामले की मॉनीटरिंग कड़ाई से की जा रही है।
विज्ञापन


आठवीं की मान्यता, 12वीं तक कक्षाएं
ज्ञानपुर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को माफिया ने पंगु कर दिया है। इतने बड़े हादसे के बाद भी न तो विभाग सचेत हो सका है ना ही प्रशासन। लिहाजा शिक्षा को मोटी कमाई का जरिया बना चुके स्कूल प्रबंधन मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे। अब भी आठवीं तक की मान्यता की आड़ में इंटरमीडिएट तक कक्षाएं चलाने का खेल बिना किसी रोकटोक के चल रहा है। ज्ञानपुर जिला मुख्यालय और नगर के आसपास ही ऐसे कई विद्यालय चल रहे हैं, जिनकी मान्यता जूनियर की है, लेकिन अटैचमेंट के खेल से वह इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और ऐसे विद्यालयों को किसी सूरत में नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed