{"_id":"5bd8a839bdec2269812a8fa7","slug":"171540925497-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षिका मौत मामले में एक और गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर शिक्षिका मौत मामले में एक और गिरफ्तारी
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। मानिकपुर गांव में चार माह पूर्व कंप्यूटर शिक्षिका की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो कई लोग पुलिस के राडार पर हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। चौरी बाजार निवासी जुमा मोहम्मद की पुत्री शबनम (24) की चार माह पूर्व मानिकपुर के एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। चौरी थाने की पुलिस पहले तो मामले को टालने में जुटी रही, लेकिन शिक्षिका के परिवार वालों ने न्याय के लिए डीएम और एसपी से गुहार लगाई तो एसपी के निर्देश पर मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच की जांच शुरू होने के बाद आरोपियों की मुश्किलें बढ़ने लगीं। मंगलवार को पुलिस ने पवन जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से बाजार में हड़कंप मच गया। विभागीय सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच की जांच की आंच और लोगों तक भी पहुंच सकती है। बता दें कि मानिकपुर के एक कंप्यूटर सेंटर में शबनम छात्रों को कंप्यूटर सिखाती थी। सेंटर में ही 19 जून को शबनम की अबूझ हाल में मौत हो गई थी। घटना में पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर सेंटर संचालक अरुण जायसवाल को जेल भेज दिया, लेकिन मृतका के परिजन लगातार हत्या का आरोप लगाते हुवे क्राइम ब्रांच से जांच कराने की मांग कर रहे थे। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। प्रकरण में जो भी संदिग्ध होंगे उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन