फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   भदोही में बीडीसी का अपहरण, पत्नी ने दी तहरीर

भदोही में बीडीसी का अपहरण, पत्नी ने दी तहरीर

Mon, 01 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
भदोही में बीडीसी का अपहरण, पत्नी ने दी तहरीर
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव की घोषणा होते ही क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खींचतान बढ़ गई है। रविवार को भदोही कोतवाली क्षेत्र दुलमदासपुर के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। बीडीसी की पत्नी ने वर्तमान प्रमुख विकास यादव समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इससे 15 जनवरी को होने वाले अविश्वास प्रस्ताव की बैठक से पूर्व ही भदोही की सियासत गरमा गई है। पुलिस तहरीर लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

भदोही ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह पत्नी प्रशांत सिंह ने 20 दिसंबर को जिलाधिकारी को 89 क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। करीब एक सप्ताह परीक्षण के बाद शनिवार को जिलाधिकारी विशाख जी ने 15 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की तिथि तय की। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जोड़-तोड़ में प्रत्याशियों की ओर से तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रविवार शाम को भदोही के दुलमदासपुर सरोई की सीतमणी देवी पत्नी शेषमणि ने भदोही कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पति क्षेत्र पंचायत सदस्य शेषमणि का अपहरण कर लिया गया । उसने तहरीर में आरोप लगाया कि रविवार शाम को उसके घर के सामने से ही वर्तमान प्रमुख बाल विद्या विकास यादव, सुभाष यादव निवासी रजपुरा, राजेश यादव, रामराज यादव निवासी मूंसीलाटपुर उसके पति शेषमणि को जबर्दस्ती गाड़ी में बिठा लिए और गाली देते हुए लेकर चले गए। उसने अपने पति को सुरक्षित वापस लाने की मांग की। बीडीसी के अपहरण की तहरीर पड़ते ही सियासी माहौल गर्म हो गया है। कोतवाली प्रभारी मनोज पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक प्रमुख भदोही विकास यादव ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उनके खिलाफ साजिश के तहत आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed