फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो दो मौतों से रैमलपुर में छाया रहा सन्नाटा

दो दो मौतों से रैमलपुर में छाया रहा सन्नाटा

Sun, 08 Oct 2017 12:27 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
दो दो मौतों से रैमलपुर में छाया रहा सन्नाटा
दो दो मौतों से रैमलपुर में नहीं जले चूल्हे (फोटो-51)
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नईबाजार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जीतापुर में कूएं में गिरे वृद्ध को बचाने के चक्कर में वृद्ध सहित 32 वर्षीय मनोज की मौत से गांव में सियापा छाया हुआ है। बीती रात निजी अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की शाम भोगांव घाट कर उनके अंतिम संस्कार में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस बीच विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी ने दोनो मृतकों के आश्रृतों को शासन से 5-5 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
घटना की सुबह मृतक जयनाथ और मनोज के गांव रैमलपुर में घरों में चूल्हें नहीं जले। रात से ही उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। इसके अलावा शनिवार को दिन भर उनके दरवाजे पर लोगों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

जयनाथ हलांकि वृद्ध था लेकिन उसके घर पर पहुंच रहे लोगों का कहना था कि घर के बड़े लोगों को होना ही मार्गदर्शन होता है। उधर मनोज के घर उसके तीन आबोध बच्चों युवराज (8), नेहा (7) व गौरव (4) को देख कर लोगों का दिल पसीज रहा था। लोग मनोज की इसलिए सराहना करते रहे कि उसने जयनाथ को बचाने के लिए अपने जान की परवाह न की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज की पत्नी रीता देवी और उसकी वृद्ध मां के अश्रूधारा रात से ही रुक नहीं सके है। लोग आ जा रहे हैं लेकिन उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं। गांव के लोगों ने बताया कि मनोज किसान है खेती मेहनत मशक्कत कर परिवार का पेल पालता था। अब उसकी कच्ची गृहस्थि का कौन ख्याल रखेगा? उधर घटना से विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी भी शोकाकुल हैं। उन्होंने घटना की जानकारी मिलने पर शोक व्यक्त करते हुए दोनो के आश्रृतों को सरकार से पांच पांच लाख सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि बीती रात जीतापुर में जयनाथ के कूएं में गिरने के बाद उसे बचाने के चक्कर में दोनो की जान चली गई थी।
(साजिद अंसारी, 1630 बाइट, 7.55 बजे)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed