फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विधायक पुत्र से बात करने वाले पर केस

विधायक पुत्र से बात करने वाले पर केस

Mon, 08 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विधायक पुत्र से बात करने वाले पर केस
ज्ञानपुर। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के बेटे दीपक त्रिपाठी के वायरल विवादित आडियो में बात करने वाले युवक पर सुरियावां थाने में शनिवार की रात मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। भीमसेनपुर गांव निवासी महेश तिवारी के खिलाफ गांव के ही नरेंद्र गिरी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। आरोप था कि महेश तिवारी ने उसके साथ मारपीट के साथ पैसे छीनने का प्रयास किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद एक बार फिर सियासत बढ़ गई है। चर्चा है कि मामले को तूल देने के चलते महेश तिवारी पर कार्रवाई की गई। बताते चलें कि चार दिन पूर्व एक आडियो वायरल हुआ था। जिसमें दीपक त्रिपाठी और महेश तिवारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और उक्त आडियो में दीपक त्रिपाठी ने डीएम, एसपी समेत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर भी अमर्यादित टिप्पणी की। प्रकरण में वाराणसी के लंका थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आपसी विवाद में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed