फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सगीनों के साए में खुली इक्का-दुक्का दुकानें

सगीनों के साए में खुली इक्का-दुक्का दुकानें

Tue, 06 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सगीनों के साए में खुली इक्का-दुक्का दुकानें
मोढ़। करियांव बाजार में हुए बवाल के चौथे दिन सोमवार को भी व्यापारी दहशत में दिखे। संगीनों के साए में बाजार की इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं। व्यापारियों को अब भी किसी अनहोनी का डर सता रहा है। हालांकि पुलिस और पीएसी के जवान लोगों को सुरक्षा का भरोसा देते रहे। होली के दिन करियांव बाजार में हुए बवाल के बाद पुलिस और प्रशासन लगातार सतर्क हैं। प्रकरण में 24 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। 17 लोगों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सोमवार को बाजार की इक्का-दुक्का दुकानें ही खुलीं। रोजमर्रा के सामान खरीदने के लिए लोगों को मोढ़ बाजार जाना पड़ा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान बाजार में तैनात किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि करियांव बाजार बवाल में उत्पात करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed