फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की तबीयत बिगड़ी

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की तबीयत बिगड़ी

Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी सपा नेता की तबीयत बिगड़ी
ज्ञानपुर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद पूर्व जिला पंचायत सदस्य और सपा नेता मेवालाल यादव की तबीयत बिगड़ गई है। चिकित्सकों की रिपोर्ट के बाद उसे इलाज के लिए मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 2015 में गोपीगंज स्थित राही अतिथि गृह में बनारस की एक छात्रा के साथ रेप के आरोप में सपा नेता को पकड़ा गया था। इस मामले में एक अन्य आरोपी भी था। प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी वाराणसी कर रही थी। जांच में आरोप सिद्ध होने के बाद गत दिनों उसे डीघ क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में आयोजित एक बिरहा कार्यक्रम से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जेल जाने के कुछ दिनों बाद ही उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद चिकित्सकों की सलाह पर उसे मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि गत चार दिनों से उसका इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है। प्रकरण को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। इस मामले में जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कैदी की हालत गंभीर बताया। सीएमओ की संस्तुति पर इलाज के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed