फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रुड़की की दवा निर्माता के खिलाफ मुकदमा

रुड़की की दवा निर्माता के खिलाफ मुकदमा

Mon, 24 Jun 2019 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुड़की की दवा निर्माता  के खिलाफ मुकदमा
भदोही। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अनुमति से ड्रग इंस्पेक्टर अमित बंसल ने नकली दवाओं के उत्पादन व बिक्री के मामले में रुड़की के दवा निर्माता कंपनी के संचालक विशाल अनसाने के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल किया है। जिले में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़ा यह छठा मामला है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि केंद्र सरकार कुछ औषधियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। बावजूद इसके नगर में धड़ल्ले से बिक्री किए जाते पकड़े जाने के बाद प्रतिबंधित दवाओं की सैंपल जब्त कर जांच के लिए भेजी गई थी। जांच रिपोर्ट सकारात्मक पाए जाने पर दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में कई और मामलों में जांच अंतिम चरण मे है। शीघ्र ही मुकदमे दर्ज कराए जाएंगे। कहा कि बीते दो वर्षों में उन्होंने छह मामलों में सीजेएम न्यायालय में मुकदमा पंजीकृत कराया है। बताया कि मिर्जापुर में तीन तथा भदोही जनपद में सात ऐसे प्रकरण मिले हैं जिनमे नकली दवाओं की बिक्री की बात उजागर हो चुकी है। औषधि प्रशासन की नजर नकली दवाई बेचने के अलावा ऐसे दुकानदारों पर भी नजर है जो बगैर लाईसेंस दुकान खोल कर अपूर्ण व्यवस्था में भोले भाले लोगों को नकली दवाएं बेच रहे हैं। उन्होंने आम लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि दवाओं के साथ लोग कैश मेमो अवश्य मांगे जिसमे दवाएं दुकान का नाम व उनके पंजीकरण संख्या आदि लिखे हों। ऐसी स्थिति में नकली दवाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed