फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रेलवे लाइन पर मिला किशोर का शव,हत्या की आशंका

रेलवे लाइन पर मिला किशोर का शव,हत्या की आशंका

Fri, 21 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर मिला किशोर का शव,हत्या की आशंका
मोढ़। सुरियावां थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर अमित कुमार पाठक (17) का शव बृहस्पतिवार को मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलते ही रोते-बि लखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त की। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

परिवार वालों के मुताबिक छतरीपुर-मनीगंज निवासी अमित कुमार पाठक बुधवार की देर शाम लगभग छह बजे घूमने-टहलने के लिए निकला था। काफी इंतजार के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और वह उसकी खोजबीन में लग गए। रात बीतने के बाद सुबह मोढ़-सुरियावां स्टेशनों के बीच गंभीर चोट के साथ खून से लथपथ शव पर लोगों की नजर पड़ते ही भीड़ एकत्रित हो गई। जंगल में आग की तरह शव की जानकारी आस-पास के गांवों और अन्य लोगों को लगते ही भीड़ जुटती रही। शव मिलने की सूचना पुलिस को मिलने पर वह मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। काफी देर बाद रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की। पिता दीनानाथ पाठक ने आरोप लगाया कि अमित की मौत ट्रेन से कटने से नहीं बल्कि किसी ने उसकी हत्या कर राज छुपाने के लिए शव को पटरी के बीच रख दिया। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से घाव और गले में रस्सी का निशान पड़ा हुआ था। स्टेशन मास्टर राजेश कुमार की लिखित सूचना पर सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दादा जिलाजीत ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। मृतक अमित दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था और हाईस्कूल का छात्र भी था। मां सरिता देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed