{"_id":"5d053fe28ebc3e15e57adbaf","slug":"156062511011-bhadohi-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक,रुकी वंदे भारत ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लालानगर/गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर स्थित कौलापुर गेट के पास शनिवार की दोपहर एक युवक आत्महत्या की नीयत से ट्रैक पर लेट गया। इस पर बनारस की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रुकना पड़ा। ट्रेन तकरीबन दो मिनट तक रुकी रही। ट्रेन रुकने के बाद रेलवे लाइन पर लेटा युवक उठकर फरार हो गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए बढ़ी। स्थानीय लोगों और स्टेशन कर्मियों में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर में लगभग एक बजे अज्ञात बाइक सवार कौलापुर गेट के पास पहुंच कर आत्महत्या की नीयत से रेलवे ट्रैक पर लेट गया। तब तक नईदिल्ली से वाराणसी की ओर जाने वाली डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस के आने का समय हो चुका था। कुछ ही क्षणों बाद ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए स्टेशन से ग्रीन सिग्नल भी मिल गया। चालक ने दूर से ही ट्रैक पर लेटे युवक को देखकर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया और उक्त स्थान पर जैसे ही ट्रेन पहुंची वैसे ही ट्रैक पर चालक ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद चालक युवक के पास जाने लगा। चालक को अपनी ओर आते देख युवक आत्महत्या उठा और बाइक स्टार्ट कर भाग गया। मामले से चालक ने स्टेशन अधीक्षक को अवगत कराते हुए आगे की ओर रवाना हो गया। स्टेशन अधीक्षक ज्ञानपुर रोड अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि लोको पायलट ने वायरलेस पर एक युवक को रेलवे ट्रैक पर आने के बाद ट्रेन रोकने की सूचना दी थी। दो मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।