{"_id":"6ac928dc128eabf2fe06a8ae","slug":"body-of-married-woman-who-went-out-to-get-medicine-found-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123700-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दवा लेने निकली विवाहिता का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दवा लेने निकली विवाहिता का मिला शव
विज्ञापन
लपोखी गांव के पास शव मिलने पर विलखते परिजन।
कटरा/वीरपुर। दवा लेने निकली नवीन मॉडर्न क्षेत्र के दसियापुर गांव निवासी विवाहिता का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालात में लपोखी गांव के पास नहर के किनारे मिला। ग्रामीणों ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम पंचायत बगही के मजरे दसियापुर निवासी पुष्पा देवी (47) शुक्रवार सुबह दवा लेने की बात कहकर इकौना के लिए निकली थीं। पति पवन शुक्ला ने बताया कि दवा लेने के बाद पुष्पा वीरपुर स्थित उनकी पान की दुकान पर पहुंची थीं। वहां से उन्होंने पत्नी को ई-रिक्शा से घर भेज दिया था। हालांकि, कुछ देर बाद उनका शव दसियापुर से पहले लपोखी गांव के पास पड़ा मिला।
गांव के पंचायत मित्र ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। घटना से मृतका के बेटे शिवम (27) और बेटी संतोषी शुक्ला (19) का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।