{"_id":"6ac928ec1cd72252f100e92f","slug":"cash-jewelry-and-sarees-kept-for-daughters-wedding-stolen-mau-news-c-295-1-mau1002-153272-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बेटी की शादी के लिए रखी नकदी, गहने व साड़ी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बेटी की शादी के लिए रखी नकदी, गहने व साड़ी चोरी
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मानिकपुर राजभर बस्ती में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने जितेंद्र राजभर के घर को निशाना बनाया। उनकी बेटी की शादी के लिए रखी नकदी, आभूषण और साड़ियों से भरा बक्सा चोर उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जितेंद्र राजभर ने बताया कि आगामी 03 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी है। उसके लिए वो रुपये इकट्ठा कर रहे थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात परिजन खाना खाकर एक कमरे में सो रहे थे। उनके घर में तीन कमरे हैं। मुख्य द्वार पर दरवाजा नहीं होने का फायदा उठाकर चोर रात को घर में दाखिल हो गए। एक कमरे में भूसा रखा था, जबकि उसके बगल वाले कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने दो बक्सों को उठा लिया और पूरे कमरे को खंगाल डाला। कमरे से आवाज आने पर जितेंद्र और उनके परिजन जाग गए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो लाठी-डंडे और असलहों से लैस चोर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में घर से कुछ दूरी पर स्थित यूकेलिप्टस के बगीचे में एक बक्सा फेंका मिला। दूसरे बक्से में रखे 21 हजार रुपये, बेटी काजल की शादी के लिए जुटाए गए आभूषण, कुछ पुराने गहने और साड़ियां रखे थे, जिसे चोर अपने साथ ले गए। घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। शुक्रवार को थाने पहुंचकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
चोरी की घटना की जांच कराई जाएगी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। - सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ घोसी।