फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ट्रेन से कटकर महिला की मौत,युवक गंभीर

ट्रेन से कटकर महिला की मौत,युवक गंभीर

Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर महिला की मौत,युवक गंभीर
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन से सटे क्षेत्रों में शुक्रवार की रात दो दुर्घटनाओं में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल युवक को सीएचसी गोपीगंज के बाद जिला अस्पताल ज्ञानपुर में भर्ती कराया गया। मृत महिला की शिनाख्त दल्लूपुर निवासी विजय सरोज की पत्नी 28 वर्षीय सुशीला देवी के रूप में की गई।
विज्ञापन

शनिवार को ककराही गेट के पास शौच के लिए पहुंचे लोग ट्रैक के किनारे क्षत- विक्षत शव देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घंटों मशक्कत के बाद शिनाख्त कर सकी। घटना स्थल पर रोते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने कहा कि सुशीला काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शुक्रवार की देर रात वह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकली थी। उसके घर छोड़ने के बाद से ही परिजन भी खोजबीन में लगे रहे। भोर में उक्त स्थान पर ट्रेन से महिला के कटने की जानकारी हुई। मृतका दो बच्चों की मां भी बताई गई। इसके पहले भी वह घर से रात-रात भर गायब रहती थी। मौके पर जुटे ससुराल और मायके पक्ष का बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर स्टेशन मास्टर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि शनिवार की भोर में लगभग पांच बजे दरभंगा से पुणे जा रही अप ज्ञानगंगा एक्सप्रेस के सामने महिला कूदी थी। इस दौरान ट्रेन भी पांच मिनट के लिए रुकी रही। चालक दल ने घटना का लिखित मेमो दिया था। दूसरी घटना ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे हुई। जहां मडुवाडीह से इलाहाबाद सिटी जा रही 55129 अप पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसल जाने के कारण अभयराज सिंह (22) निवासी खानापुर घायल हो गए।108 एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed