{"_id":"5cf4188abdec22071b38b6e5","slug":"15595009355-bhadohi-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पर मुकदमा दर्ज, पंप पर फोर्स तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई। कोतवाली क्षेत्र के उगापुर स्थित सौरभ फीलिंग स्टेशन पर शनिवार की देर रात मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया। सुरक्षा के मद्देनजर पंप पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पेट्रोल पंप मैनेजर संतोष कुमार सरोज ने शनिवार की देर रात औराई थाने में नरथुआं निवासी प्रदीप दूबे और शिवम दूबे के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि दोनो युवक पंप कर्मियों से मारपीट किया और आफिस की खिड़की, मशीन के मीटर पर लगे कांच को तोड़ा। मामला पूर्व विधायक मधुबाला पासी के पेट्रोल पंप का होने से पुलिस तत्काल हरकत में आई। सुरक्षा के मद्देनजर अब भी पेट्रोल पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। सीओ यादवेंद्र कुमार ने कहा कि दो युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।